{"_id":"5959426b4f1c1b3c4e8b4596","slug":"bu-registrar-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू कुलसचिव का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू कुलसचिव का तबादला
amarujala
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
bu
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीएन सिंह का तबादला बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उप कुलसचिव के पद पर हो गया है।
बरेली विश्वविद्यालय से तबादला होकर वीएन सिंह ने 17 जनवरी 2016 को बीयू में बतौर कुलसचिव के पद ज्वाइन किया था। लगभग डेढ़ माह के कार्यकाल के बाद शासन ने उनका स्थानांतरण काशी विद्यापीठ कर दिया है। काशी विद्यापीठ के उप कुलसचिव शमीम अहमद को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा भेजा गया है। वहीं, 12 साल से कानपुर विश्वविद्यालय में जमे हुए परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर भेजा गया है। नियम अनुसार एक अधिकारी जिले में तीन और मंडल में पांच साल रह सकता है। इसलिए शासन द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सालों से जमे अन्य उप कुलसचिव का भी तबादला किया जा सकता है।