{"_id":"681e5fd94bc22df05d0d490e","slug":"bu-old-equipment-installed-in-the-laboratory-another-selfie-point-will-soon-be-built-there-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-551439-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : प्रयोगशाला में लगे पुराने उपकरण वहीं जल्द बनेगा एक और सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : प्रयोगशाला में लगे पुराने उपकरण वहीं जल्द बनेगा एक और सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में विज्ञान, इंजीनियरिंग व कृषि विभाग की प्रयोगशालाएं कई सालों से अपग्रेड नहीं हुई हैं। वहीं, दूसरा सेल्फी प्वाइंट बनवाने पर फिर लाखों रुपये खर्च करने की तैयारी है।
बीयू के प्रवेशद्वार पर दीक्षांत समारोह के अवसर पर सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण हुआ। निर्माण के समय 35.70 लाख रुपये में इसका ठेका उठा लेकिन निर्माण शुरू होने के कुछ समय बाद ही लागत बढ़कर करीब 38 लाख पहुंच गई। आधिकारिक सूत्र बताते हैं बीयू प्रशासन एक और सेल्फी प्वाइंट बनाने जा रहा है, जो बीयूआईसी (बुंदेलखंड विवि इंटरनेशनल सेंटर) में बनेगा। इसकी लागत की गणना भी पूर्व की भांति की गई है। इसका प्रस्ताव वित्त समिति व कार्य परिषद में भी स्वीकृत हो चुका है। अब टेंडर निकालकर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। वहीं, दूसरी तरफ कैंपस के विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग व एग्रीकल्चर विभाग की लैब अपना उद्धार होने की बाट जोह रही हैं। जानकारों का कहना है इन विभागों की लैबों के उपकरण काफी पुराने हैं। कंप्यूटरों में सॉफ्टवेयर 12 साल पुराने होने की वजह से आउटडेटेड हो गए हैं। कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट कराने के लिए जिम्मेदारों को कहा जा चुका है मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
संपत्ति अधिकारी प्रो. डीके भट्ट का कहना है कि बीयूआईसी में एक और सेल्फी प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। काम कब शुरू होगा, यह फैसला बीयू प्रशासन को करना है।
विज्ञापन
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि लैब के उपकरण अाैर सॉफ्टवेयर अपडेट कराएं। नैक के दौरान व्यवस्था की गई थी कि कोई भी विभागाध्यक्ष एडवांस लेकर लैब व सॉफ्टवेयर अपग्रेड करा सकता है।