फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   "BU model of the palace on the seal

‘बीयू मॉडल’ पर राजभवन की भी मुहर

Wed, 10 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों पर राजभवन ने भी संतोष जताया है। कुलपतियों की बैठक में विभिन्न आयामों पर चर्चा करने के बाद राजभवन ने ‘बीयू मॉडल’ को सभी विश्वविद्यालयों में लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को राजभवन में आयोजित बैठक में बुंदेलखंड व कानपुर विश्वविद्यालय समेत कुछ कुलपतियों को बुलाया गया था। इस दौरान विश्वविद्यालयों  में शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ-साथ धांधली रोकने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें कुलपतियों ने भी सुझाव दिए, साथ ही अपने-अपने विश्वविद्यालयों में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। इस दौरान राजभवन अधिकारियों ने ‘बीयू मॉडल’ पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विश्वविद्यालयों में इसको अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में चार्टों का डिजिटाइजेशन, सिक्योरिटी फीचर से लैस मार्कशीट, सीसीटीवी से लैस परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं करवाना, समय पर रिजल्ट घोषित व प्रवेश शुरू होना सर्वाधिक चर्चा का केंद्र रहा। गौरतलब है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने छह प्रकार के सिक्योरिटी फीचर से लैस मार्कशीट तैयार करवाई है। मार्कशीट में विभिन्न जानकारियों को हिडन करने के साथ-साथ टेंपर प्रूफ पेपर का इस्तेमाल किया गया है। इससे मार्कशीट से छेड़छाड़ व टेंपरिंग की गुंजाइश खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 1975 से अब तक के सभी विद्यार्थियों के चार्ट का डिजिटाइजेशन करा दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। फरवरी में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक भी इसको लेकर कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed