{"_id":"66e35fee9f84f59e1702db04","slug":"bu-for-the-first-time-medalists-will-be-selected-on-the-basis-of-cgpa-only-jhansi-news-c-11-jhs1002-391549-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : पहली बार सीजीपीए के आधार पर ही चुनेगा मेडलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : पहली बार सीजीपीए के आधार पर ही चुनेगा मेडलिस्ट
विज्ञापन
- सीजीपीए समान होने पर एसजीपीए को बनाया आधार
- दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर हुआ फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) में दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। इसके चलते मेडलिस्ट (श्रेष्ठता) सूची पहली बार सीजीपीए (क्युमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवेयरनेस) के आधार पर बनाने का फैसला लिया गया है। सीजीपीए समान होने पर एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवेयरनेस) के आधार पर निर्धारण होगा।
बीयू प्रशासन अभी तक दीक्षांत समारोह के गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक विजेता विद्यार्थियों का चयन प्रतिशत अंक के आधार पर करता आ रहा था मगर अब ऐसा नहीं होगा। बीयू प्रशासन का कहना है कि नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को लागू कर दिया गया है, इसलिए अब सीजीपीए के आधार पर ही मेडलिस्ट का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया सीजीपीए के तहत कुछ विद्यार्थियों के ग्रेड अंक समान होने पर एसजीपीए के ग्रेड अंक का मिलान करके चयन किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि बीयू पहली बार दीक्षांत समारोह के पदक विजेताओं का चयन एसजीपीए के आधार पर करेगा। अभी तक प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर चयन किया जाता था। चूंकि बीयू में एनईपी लागू हो गई है, इसलिए नई व्यवस्था के तहत ही मेडलिस्ट का चयन होगा।
विज्ञापन
0- इंसेट
बीयू विद्या परिषद की बैठक 18 को
झांसी। दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई है, जिसके चलते कई प्रस्तावों को विद्या परिषद की मुहर लगना बाकी है। विवि के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 18 सितंबर को विद्या परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें अहम पांच प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ब्यूरो