फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu edmition date

बीयू में प्रवेश परीक्षा फॉर्म 15 तक

Mon, 11 Jun 2018 12:55 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 11 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
bu edmition date
bu, jhansi news - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों में छूट की सीमा खत्म हो गई है। अब छात्र-छात्राओं को विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक फॉर्म भरने पड़ेंगे। हालांकि, सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में अभी 20 जून तक मौका है। इसके बाद इनमें भी विलंब शुल्क लगने लगेगा।
विज्ञापन


कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 05 अप्रैल को आवेदन खोले थे। तब प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की तिथि बिना विलंब शुल्क के 25 मई व सीधे प्रवेश वालों की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई थी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सों की फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 10 जून कर दी, जो अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन


इसकी अंतिम तिथि 15 जून है। प्रवेश परीक्षा तीन और चार जुलाई को होगी। सीधे प्रवेश वाले कोर्सों के ऑनलाइन फॉर्म भरने में 20 जून तक लेट फीस नहीं लगेगी। इसके बाद 25 जून तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकते हैं। इन कोर्सों में काउंसिलिंग के जरिए मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए झांसी के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed