{"_id":"5f9dc0db8ebc3e5bc527e1c0","slug":"bu-classes-start-tommorow-jhansi-news-jhs180028453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में कल से शुरू होगी पढ़ाई, परीक्षा भवन में कक्षाएं तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में कल से शुरू होगी पढ़ाई, परीक्षा भवन में कक्षाएं तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए सोमवार से कक्षाएं शुरू होंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नवीन परीक्षा भवन में क्लासेस शुरू होंगी। कोरोना काल में क्लासेस शुरू कराने वाला बीयू प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन जाएगा। शनिवार को बीयू की तरफ कोर्स के हिसाब से कक्षाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है।
कोरोना काल में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं दो नवंबर से शुरू करने जा रहा है। शुरूआत में एक सप्ताह तक ट्रायल के तौर पर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। यदि सबकुछ ठीक रहता है तो दीपावली के बाद कॉलेजों में कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दे दिए जाएंगे। शनिवार को बीयू की तरफ से कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। संख्या के आधार पर छात्रों को ए, बी और सी ग्रुपों में बांटा गया है। कक्षाएं शुरू होने के पहले और खत्म होने के बाद समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाता रहेगा।
इनका करना होगा पालन
- सभी छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य।
- सैनिटाइजर भी अपने साथ लाना होगा।
- पानी की बोतल भी साथ लाना अनिवार्य।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।
- कक्षाएं समाप्त होने के बाद भीड़ पर होगी रोक।