फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSP will win Lok Sabha elections on the basis of cadre: District President

कैडर के दम पर लोकसभा चुनाव जीतेगी बसपा : जिलाध्यक्ष

Sun, 18 Feb 2024 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
BSP will win Lok Sabha elections on the basis of cadre: District President
झांसी। लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरने की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी अपने कैडर को मजबूत करने में जुट गई है। शनिवार को गांव चलाे अभियान में बसपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बसपा कैडर को मजबूती देने की शुरूआत करते हुए कहा कि पार्टी अपने कैडर के दम पर चुनाव जीतेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती को जनता प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन


गांव चलो अभियान में वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा के अंतर्गत बसपा चारों विधानसभा में अभियान चलाकर अपने कैडर को मजबूत करने में जुटी है। शनिवार को सेक्टर हंसारी गिर्द के कुम्हार टोली व सेक्टर महावीरन में कैडर कैंप आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी कैलाश पाल वहीं, दूसरे मंडल प्रभारी बीडी फुले रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष धन प्रसाद अहिरवार ने की। कैलाश पाल ने कहा कि हमें महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा पाना है तो 2024 में पार्टी अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री बनाना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दलित पिछड़े वर्ग का बहुत ही बुरा हाल है। दलित व पिछड़ा समाज मायावती की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह, जिला प्रभारी रविकांत मौर्य, पूर्व प्रत्याशी बबीना दशरथ सिंह राजपूत, नीरज गुप्ता, विधानसभा प्रभारी घनश्याम कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र अहिरवार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर झांसी विधानसभा अध्यक्ष धन प्रसाद अहिरवार, महानगर उपाध्यक्ष आशीष राय, वंदना अहिरवार, शिवम चौधरी, सुजीत गौतम हंसारी, विजय सै़नया, सियाराम ठेकेदार, पार्षद कल्लन श्रीवास, राकेश अहिरवार, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र श्रीवास व आभार महानगर अध्यक्ष शकील मोहम्मद ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed