{"_id":"63b58eb959cca45af131b354","slug":"bsp-state-president-vishwanath-pal-attacked-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा
Wed, 04 Jan 2023 08:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बसपा के आंदोलन की वजह से पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिला। सत्ता संभालने के बाद भाजपा इस आरक्षण को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है।
विज्ञापन
बसपा
विस्तार
बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने निकाय चुनाव में खतरे में पड़े ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने झांसी पहुंचे बसपा प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सत्ता में आने के बाद से भाजपा पिछड़ों को मिले अधिकार खत्म करने की साजिश रच रही है। उनकी खातिर बसपा सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने से नहीं हिचकेगी।
विज्ञापन
मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बसपा के आंदोलन की वजह से पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिला। सत्ता संभालने के बाद भाजपा इस आरक्षण को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है। विशिष्ट अतिथि कैलाश पाल ने पिछड़ा वर्ग को एकजुट होने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, यह संगठित होकर अपने हक की आवाज उठाने का समय है। बसपा पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने बसपा को सर्वसमाज को आगे बढ़ाने वाला दल बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाकर ही दलित, शोषित वर्ग आगे बढ़ सकता है। संचालन पूर्व उपाध्यक्ष साबिर खान ने किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष नफीस शानू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान ललितपुर जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार, जालौन जिलाध्यक्ष अनीस राईन, धीरेंद्र चौधरी, विपिन सिंह, अतर सिंह, संतोष वर्मा, कन्हैयालाल कुशवाहा, इंद्रजीत, वंदना सोनकर, ओमप्रकाश सविता, बृजेश खरे, लखनलाल सविता, छोटेलाल अहिरवार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन