फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bsp

पैनल करेगा बसपा के महापौर प्रत्याशी का चयन

Mon, 18 Sep 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
bsp
bsp, jhansi news - फोटो : demo
बहुजन समाज पार्टी में महापौर पद के प्रत्याशी के चयन के लिए पैनल बनाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक सीट का आरक्षण तय नहीं होने की वजह से अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और सामान्य वर्ग के दावेदारों का चयन करने के लिए अलग-अलग पैनल बनेगा।
विज्ञापन

पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली पराजय को रणनीतिकारों ने निकाय चुनाव में जीत में बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए नगर निकाय चुनाव में भी किसी युवा को आगे रखने का निर्णय लिया है। चूंकि, अभी तय नहीं हो सका है कि सीट रिजर्व रहेगी या सामान्य, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि पांच-पांच दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी और आरक्षण फाइनल हो जाने के बाद उसमें से किसी एक का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर पद के लिए अनुसूचित जाति के पांच दावेदारों में से कोरी वर्ग, अहिरवार, धोबी अथवा वाल्मीकि समाज के किसी व्यक्ति को वरीयता दी जाएगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के दावेदारों में कुशवाहा, विश्वकर्मा, साहू अथवा पटेल और सामान्य वर्ग से ब्राह्मण, वैश्य व ठाकुर में से किसी एक को महापौर पद के प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया जाएगा। इन सबकी रिपोर्ट सकारात्मक रहे, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं का पैनल तैयार होगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर टिकट फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट वितरण में मनमानी न हो सके, इसलिए बामसेफ के कार्यकर्ताओं अथवा पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट अहम मानी जाएगी। पैनल जो नाम तय कर देगा, उसको काट पाना पार्टी संगठन के लिए मुश्किल होगा। पैनल में वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।



कांशीराम की पुण्यतिथि नौ को
झांसी। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी तैयारी से लड़ेगी। बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर 09 अक्तूबर को मंडल स्तरीय संगोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज/ बुंदेलखंड प्रभारी विजय कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें। लक्ष्मी गार्डन में हुई बैठक में पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, रविकांत मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद साहू, जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्य, पार्षद सुशीला दुबे, प्रेमनारायण पचौरिया, उस्मान खान, राहुल फुले, गौरीशंकर बिदुआ, मुन्ना पाली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed