{"_id":"65b81a288e76cbd61e014864","slug":"bsp-leaders-brother-crossing-the-road-crushed-by-truck-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-253021-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क पार कर रहे बसपा नेता के भाई को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क पार कर रहे बसपा नेता के भाई को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में सड़क पार कर रहे बसपा नेता के भाई को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बसपा नेता का भाई खेत में पानी लगाकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दरम्यान वह हादसे का शिकार हो गया।
बसपा नेता दशरथ सिंह राजपूत का चचेरा भाई ग्राम करारी निवासी राम सिंह राजपूत (40) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। रविवार को वह खेत में पानी लगाने गए थे। रात तकरीबन दस बजे वे खेत में पानी लगाकर पैदल अपने अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में झांसी- ग्वालियर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे राम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बता दें कि राम सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके एक 12 साल का बेटा रोहित है, जो छठवीं कक्षा में पढ़ता है। राम सिंह की मौत के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।