फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bsc student hanging sucide

बीएससी के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 27 Jun 2020 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bsc student hanging sucide
फांसी - फोटो : ?????
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के पठौरिया इलाके में रहने वाले बीएससी के छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। परिजन भी कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पठौरिया में रहने वाले स्व. अशोक कुमार का पुत्र राहुल बुधौलिया बीएससी का छात्र था। घर से कुछ दूरी पर उसका दूसरा मकान भी बना हुआ है। पहले वाले मकान में उनकी मां व बड़ा भाई रोहित रहते हैं। जबकि दूसरे मकान में राहुल रहता था। शुक्रवार की रात खाना खाकर वह दूसरे वाले मकान में सोने चला गया। इसी बीच रात में उसने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह काफी देर तक राहुल घर नहीं पहुंचा। जिसके चलते भाई रोहित उसे जगाने घर पहुंचा। जहां काफी देर तक गेट न खुलने पर उसे शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी की छत से जाकर अंदर कमरे में पहुंचा। यहां भाई को लटका देख वह घबरा गया। खबर मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नई बस्ती चौकी इंचार्ज जयगोविंद सिंह ने शव को कब्जे में लिया। जांच के लिए मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लिया, लेकिन घटना का कारण पता नहीं चल सका। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन

भाई को मिली थी अनुकंपा नौकरी
मृतक राहुल के पिता अशोक कुमार रेलवे में थे। पिता के मृत्यु के बाद बड़े भाई रोहित की रेलवे में नौकरी मिल गई थी। मृतक की तीन बहने हैं। हादसे के बाद घर में कोेहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed