फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bs se ker prytn ke drsan

बस से करें सुकुवां-ढुकुवा और माताटीला के ‘पर्यटन दर्शन’

Sun, 10 Jun 2018 01:25 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 10 Jun 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
bs se ker prytn ke drsan
prytan, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
बरसात में बुंदेलखंड की हरियाली का श्रृंगार चरम पर रहता है। इस श्रृंगार से रूबरू कराने के लिए पर्यटन निगम ने झांसी दर्शन एसी डीलक्स बस सेवा का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह बस सुकुवां- ढुकुवां और माताटीला भी जाएगी, जहां पर्यटक पानी के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे। जल्द ही इसके लिए टूर पैकेज तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


यदि कोई बुंदेलखंड घूमना चाहता है तो उसके लिए सबसे अच्छा समय बरसात का होता है, क्योंकि पथरीले इलाके में पानी बरस जाने से धरती पर हरी घास उग आती है और पतझड़ वाले पेड़ भी हरे - भरे नजर आने लगते हैं। खेतों में हरियाली, ताल- तलैया, नदी और झरनों में पानी आ जाता है, जिससे प्रकृति बहुत खूबसूरत नजर आती है। बरसात के सीजन में झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ती है। इसमें देवगढ़, बंदरगुढ़ा, माताटीला, सुकु वां- ढुकुवां सहित कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां पर्यटक सीधे घूमने चले आते हैं। लेकिन, अब पर्यटन निगम ने पर्यटकों को सुविधा देने के लिए झांसी दर्शन एसी डीलक्स बस सेवा का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रत्येक शनिवार और रविवार को यह बस सुकुवां- ढुकुवां बांध और माताटीला बांध तक जाएगी, जिससे पर्यटकों को आने- जाने में सुविधा रहेगी। बरसात में सुकुवां- ढुकुवां बांध और माताटीला बांध में जलभराव का दर्शन मनोरम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अभी झांसी से माताटीला या सुकुवां- ढुकुवां के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण पर्यटकों को या तो निजी वाहन से आना- जाना पड़ता है, या फिर बसें बदलकर जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन निगम ने एसी डीलक्स बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
 वीरांगना होटल के मैनेजर मुकुल गुप्ता के अनुसार टूर पैकेज तैयार हो रहा है। पर्यटक बुकिंग के लिए WWW.uptorism.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर चित्रकूट के लिए बस की बुकिंग भी कराई जा सकती है। चित्रकूट के लिए टूर पैकेज 1,350 रुपये है।

 

झांसी दर्शन बस सेवा से करें टूर
पर्यटकों की सुविधा के लिए 2016 में झांसी दर्शन बस सेवा शुरू हुई। इसके माध्यम से पर्यटक झांसी महानगर के ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा दतिया, ओरछा व बरुआसागर के स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। पर, स्थानीय पर्यटकों ने बस में विशेष रुचि नहीं। फिर भी, यह बस पहले की तरह आज भी पर्यटकों को झांसी दर्शन कराने को तैयार है। इसमें पूरे दिन का टूर पैकेज भारतीय नागरिक के लिए 650 रुपये है, जबकि विदेशी पर्यटक के लिए 1,200 रुपये, हाफ टूर का पैकेज भारतीय के लिए 450 रुपये और विदेशी के लिए 500 रुपये है। शाम का टूर पैकेज भारतीय के लिए 550 रुपये और विदेशी पर्यटक के लिए 1,100 रुपये है। पर्यटक  को फु ल डे पैकेज में ओरछा, बरुआसागर, जराय का मठ, सेंट ज्यूड श्राइन, राजकीय संग्रहालय, झांसी का किला, रानी महल और दतिया का भ्रमण कराया जाएगा। शाम को झांसी किला में लाइट एंड साउंड दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed