फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother going to get vaccinated at sister's house on Bhai Dooj dies in road accident

भाईदूज पर बहन के घर टीका कराने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 21 Mar 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Brother going to get vaccinated at sister's house on Bhai Dooj dies in road accident
झांसी (बंगरा)। भाईदूज पर बहन के घर टीका कराने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना लहचूरा के ग्राम सेपुरा निवासी रिंकू यादव (30 साल) पुत्र आसाराम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जानकारी के अनुसार रिंकू यादव भाई दूज के मौके पर टीका कराने के लिए अपनी बहन के यहां अस्ताई जा रहा था, तभी बंगरा निकलते ही टेहरका के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू यादव को गंभीर चोटें आईं। मौके पर ग्राम अस्ताई के लोग पहुंच गए और रिंकू यादव को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सेपुरा ने बताया कि शाम के समय रिंकू यादव टीका कराने के लिए घर से निकला था, शाम को करीब 7 बजे टेहरका के पास सड़क दुर्घटना हो जाने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed