फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bride refused to marry when he asked for Rs 50 lakh in dowry in Jhansi

फेरों से पहले बिगड़ी बात: इंजीनियर दूल्हे ने की ऐसी डिमांड... दुल्हन ने शादी से किया इनकार; दोनों पक्ष भिड़े

Fri, 12 Jul 2024 08:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Jul 2024 08:49 AM IST
सार

वर पक्ष ने आरोप लगाया कि उन लोगों के प्रति वधू पक्ष का रवैया ठीक नहीं था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो वधू पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए।

विज्ञापन
Bride refused to marry when he asked for Rs 50 lakh in dowry in Jhansi
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी शहर कोतवाली इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। इसे लेकर बवाल हुआ। थाने में भी देर रात तक वर-वधू के साथ दोनों पक्षों के लोग जमा रहे। दोनों पक्षों को समझाने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन वे अपने रुख पर अड़े रहे। इस दौरान वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष पर दहेज में 50 लाख रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया, जबकि वर पक्ष ने वधू पक्ष पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली इलाके में रहने वाले आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत आचरण जैन की शादी कुछ समय पूर्व छतरपुर की रहने वाली आकृति जैन से तय हुई थी। दोनों की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र में मेहंदी बाग स्थित एक विवाह घर में होनी थी। शाम को विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी थी और शादी की रस्में होने लगीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ देर रात तक कोतवाली में चलती रही पंचायत, दोनों पक्षों ने दी तहरीर गया कि वर और वधू अपने-अपने पक्ष के लोगों के साथ शहर कोतवाली पहुंच गए। यहां वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर दहेज में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया। न देने पर बरात लौटा ले जाने की धमकी दी।

विज्ञापन

जबकि, वर पक्ष ने आरोप लगाया कि उन लोगों के प्रति वधू पक्ष का रवैया ठीक नहीं था। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो वधू पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए। वर पक्ष के लोगों को बंधक बनाकर पीटा गया। यहां कोतवाली में देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन सुलह नहीं हो पायी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। वधू पक्ष ने दहेज में 50 लाख मांगने का आरोप लगाया है। वर पक्ष ने मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed