फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   brawl in congress for tiket

टिकट को लेकर घमासान, पदाधिकारियों से भी मांगे आवेदन

Tue, 22 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
brawl in congress for tiket
टिकट को लेकर घमासान, पदाधिकारियों से भी मांगे आवेदन
विज्ञापन

झांसी। विस चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने जिला, शहर और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विस चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं से आवेदन मांगे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक 10 पदाधिकारी आवेदन कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेसियों के सोशल मीडिया ग्रुपों पर विभिन्न गुटों के समर्थकों में अपने-अपने प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर तनातनी होने लगी है।
सूबे की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो, इसके लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी उत्साह से जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुनने में जुटे हुए हैं। अब विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे पार्टी टिकट के लिए कांग्रेसियों में जोड़-तोड़ भी तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि जिला, शहर और प्रदेश कमेटियों के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज पदाधिकारी भी टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में झांसी के करीब 10 पदाधिकारियों ने अपने आवेदन भेज भी दिए हैं। इनमें प्रदेश स्तर के कुछ पदाधिकारी लखनऊ में भी डेरा डाले हुए हैं। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। पार्टी अपने स्तर से सर्वे करा रही है और सशक्त उम्मीदवार चुनाव में उतारेगी। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बल्कि, संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी संगठन एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed