{"_id":"608f03b28ebc3e8da90d7a18","slug":"brajendra-singh-rathore-died-jhansi-news-jhs194283060","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना संक्रमण से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना संक्रमण से निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछा। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं बुदेलखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह राठ्रौर का रविवार को 65 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के चिरायु हास्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। राठौर निवाड़ी तथा पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों से चार बार विधायक चुने गए। वर्तमान में पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे तथा इसके पहले कमलनाथ सरकार में वाणिज्यकर मंत्री भी रह चुके हैं। बृजेंद्र सिंह राठौर दिग्विजय सिंह व कमलनाथ के अति निकट माने जाते रहे हैं।
मालूम हो कि मध्यप्रदेश के दमोह सीट पर हुए उपचुनाव के लिए बृजेंद्र सिंह राठौर को कांग्रेस ने प्रभारी बनाया था, राठौर मतदान के बाद जैसे ही वापस पृथ्वीपुर लौटे तो उन्हें कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया। पहले उनका उपचार झांसी में चला बाद में उन्हें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर एयर टैक्सी से झांसी से भोपाल ले जाया गया। भोपाल में चिरायु हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उनका देहांत हो गया।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृजेंद्र सिंह के निधन पर लिखा है यह समाचार बेहद पीड़ादायी है, राठौर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे, उनके निधन से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। दिग्विजय सिंह ने भी बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
लक्ष्य को जीतकर हार गए जिंदगी
राठौर को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दमोह सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए प्रभारी बनाया था, वह पूरे चुनाव में दमोह में रहे तथा संक्रमित भी यहीं से हुए थे। यह संयोग ही कहें कि रविवार को ही दमोह उप चुनाव का परिणाम आया और कांग्रेस जीत गई और रविवार को ही राठौर का निधन हो गया। पार्टी ने जो लक्ष्य उन्हें दिया था बृजेंद्र सिंह वह तो जीत गए पर कोरोना के सामने अपनी जिंदगी हार गए।
चार बार रहे विधायक
मूलत: पृथ्वीपुर के रहने वाले बृजेंद्र सिंह राठौर पहला चुनाव निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से जीते थे, यह चुनाव उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। जीत का अंतर मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद दो बार और निवाड़ी से विधायक चुने गए। बाद में पृथ्वीपुर सीट अलग होने पर वह पृथ्वीपुर से चुनाव लड़े और जीते भी। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बृजेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार के मंत्री पद तक का सफर तय किया। ओरछा के विकास में राठौर का विशेष योगदान रहा है।