फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Both legs of TTE amputated after falling while boarding moving Tirukural Express in Jhansi

Jhansi: वसूली का दवाब टीटीई के लिए बना काल, चलती तिरुकुरल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरने से दोनों पैर कटे

Sat, 15 Jun 2024 01:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jun 2024 01:36 PM IST
सार

वसूली का दवाब शनिवार को झांसी मंडल के टीटीई के लिए काल बन गया। झांसी से टिकिट चेकिंग करते हुए मंगला एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे टीटीई राजेश द्विवेदी लौटते समय चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Both legs of TTE amputated after falling while boarding moving Tirukural Express in Jhansi
चलती तिरुकुरल एक्सप्रेस में चढ़ते समय टीटीई के दोनों पैर कटे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वसूली का दवाब शनिवार को झांसी मंडल के टीटीई के लिए काल बन गया। झांसी से टिकिट चेकिंग करते हुए मंगला एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे टीटीई राजेश द्विवेदी लौटते समय चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गए। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वह जिस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, वह ग्वालियर नहीं रुकती है। 

विज्ञापन

 

 

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन की टिकिट चेकिंग लॉबी में तैनात डिप्टी सीटीआई राजेश द्विवेदी ओपन डिटेल ड्यूटी पर तैनात हैं। बीते माह वाणिज्य विभाग ने ओपन डिटेल टिकिट चेकिंग स्टाफ को हर माह छह लाख रुपये के राजस्व वसूली का टारगेट दिया है। इसी में राजेश द्विवेदी भी शामिल हैं। शनिवार को टारगेट के दवाब के चलते ही राजेश मंगला एक्सप्रेस में टिकिट चेकिंग करते हुए ग्वालियर तक पहुंचे थे। यहां से उन्हें झांसी लौटना था। 

विज्ञापन

 

इसी बीच ग्वालियर स्टेशन से हजरत निजामुद्दी-कन्याकुमारी तिरुकुरल एक्सप्रेस 12642 दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरी। चूंकि, ट्रेन का ठहराव ग्वालियर में नहीं है, तो ऐसे में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिससे उनका पैर फिसला और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गए। इससे पहले की किसी को जानकारी होती टीटीई के दोनों पैर कट गए। यहां यात्रियों का शोर सुनकर ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया और उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन- फानन में एम्बुलेंस द्वारा ग्वालियर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। विभाग को सूचना मिलते ही यहां झांसी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वाणिज्य कर्मी ग्वालियर भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओपन डिटेल ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई राजेश द्विवेदी के दुर्घटना में पैर कटने की सूचना मिली है। उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। झांसी से वाणिज्य कर्मियों का स्टाफ ग्वालियर भेजा गया है। जिस ट्रेन में वह चढ़ने का प्रयास कर रहे थे वह ग्वालियर में नहीं रुकती है। चलती ट्रेन में चढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। पंकज त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed