फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Booster Dose Money will not look in Jhansi

झांसी में नहीं लगेगा बूस्टर डोज का पैसा

Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Booster Dose Money will not look in Jhansi
झांसी। 18 से अधिक आयु के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज झांसी में सोमवार से लगनी शुरू होगी। खास बात ये है कि जिले में एहतियाती खुराक लगवाने का पैसा लोगों को नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि सभी सरकारी चिकित्सालयों में ये डोज लगाई जाएगी। झांसी में अभी 41360 डोज मौजूद हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 18 से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना टीके की एहतियाती खुराक देने की मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 अप्रैल से ये सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर भुगतान कर खुराक लगवा सकेंगे। इसके लिए दूसरी खुराक के नौ महीने होने जरूरी हैं। वहीं, निजी कंपनी ने कोविशील्ड के बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपये निर्धारित की है। हालांकि, झांसी में लोगों को बूस्टर डोज की कीमत अदा नहीं करनी होगी। अभी तक जिले के किसी भी निजी अस्पताल में कोरोना की डोज नहीं लगाई जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि सोमवार से जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल समेत सभी 44 सरकारी अस्पतालों में एहतियाती डोज नि:शुल्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन

किसे-कितनी डोज लगी
आयु सीमा लक्ष्य प्रथम डोज दूसरी डोज
18 से अधिक 14.90 लाख 104.1 फीसदी 86.2 फीसदी
15 से 17 वर्ष 1.40 लाख 100.2 फीसदी 74.2 फीसदी
12 से 14 वर्ष 84,660 14 फीसदी किसी को नहीं
कौन सी वैक्सीन कितनी है
कोवैक्सीन - 31,000 डोज
कोविशील्ड - 10,360 डोज
कोर्बिवैक्स - 14,400 डोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed