{"_id":"6abd730e73d25de66001b8d9","slug":"body-of-youth-missing-for-36-hours-found-in-200-foot-deep-mine-jhansi-news-c-11-jhs1019-888221-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, पांव में गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, पांव में गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर चौकी के धोबीघाट इलाके से ई-रिक्शा चालक से लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इनमें एक आरोपी पांव में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक 28 सितंबर की रात सिद्धेश्वर नगर निवासी ई-रिक्शा चालक नरेंद्र से धोबीघाट के पास ऋषभ वाल्मीकि, मोंटी आर्या, विकास श्रीवास्तव और राज अहिरवार ने घेरकर उससे मोबाइल समेत नकदी लूट ली थी। नरेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार तड़के बदमाशों का सुराग मिलने पर स्वॉट समेत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ऋषभ पांव में गोली लगने से घायल हो गया। तीन आरोपी घेरकर पकड़े गए। उनका एक साथी हिमांशु वहां से भाग निकला। पुलिस उसे तलाशने में जुटी है।