{"_id":"67e935a7a7beae2cfe06fbb6","slug":"body-of-a-middle-aged-man-was-found-hanging-from-an-acacia-tree-in-a-village-in-mauranipur-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर के एक गांव में बबूल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर के एक गांव में बबूल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप
Sun, 30 Mar 2025 05:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मऊरानीपुर (झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, मऊरानीपुर (झांसी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:44 PM IST
सार
मृतक के बड़े भाई मथुरा प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया गांव का एक युवक मृतक की पुत्री से जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन मेरे भाई ने अपनी पुत्री की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर के थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बुढाई में एक 50 वर्षीय युवक सुबह गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ से लटकता मिला, मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक ब्रजकिशोर (50 वर्ष) पुत्र अयोध्या प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम बुढाई शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे घर से निकला था, रात्रि में घर वापस नहीं आने पर प्रातः काल परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन जब ब्रजकिशोर की तलाश कर रहे थे, गांव के बाहर ग्रामीणों को बबूल के पेड़ पर ब्रजकिशोर का शव रस्सी से लटकता दिखाई दिया, जिसकी सूचना थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम करा दिया। मृतक के बड़े भाई मथुरा प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया गांव का एक युवक मृतक की पुत्री से जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन मेरे भाई ने अपनी पुत्री की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी, जिससे वह रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन