{"_id":"67bcdd1e09bd125e220802f4","slug":"boards-fear-reduced-after-seeing-easy-hindi-paper-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-501199-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हिंदी का आसान पेपर देख बाेर्ड का डर हुआ कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हिंदी का आसान पेपर देख बाेर्ड का डर हुआ कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। आसान प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का डर अब कम हुआ है। 10वीं और 12वीं के 2509 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी।
सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पहली पाली में हाईस्कूल के 22360 संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 20897 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 1463 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे की दूसरी पाली में हिंदी विषय में संस्थागत और व्यक्तिगत के 9995 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 9444 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि, 551 ने परीक्षा से दूरी बना ली। वहीं, सामान्य हिंदी विषय में 12687 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 12191 उपस्थित रहे। 495 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षार्थियों ने बताया कि आसान पेपर देखकर सारा तनाव खत्म हो गया। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने पहली बार बोर्ड परीक्षा दी। उन्होंने भी कहा कि पेपर आसान होने से बोर्ड परीक्षा को लेकर सारा डर खत्म हो गया। डीआईओएस रती वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 67 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सचल दल भी लगातार भ्रमणशील रहा।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए लिखा पत्र : माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए भी पत्र लिखा गया है।