फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Board decorated, final list of wards released, objection to be given in a week

Jhansi News: सज गई बिसात, वार्डों की अंनतिम सूची जारी, एक सप्ताह में देनी होगी आपत्ति

Fri, 02 Dec 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Board decorated, final list of wards released, objection to be given in a week
झांसी। करीब एक माह लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को शासन ने झांसी नगर निगम के सभी साठ वार्डों की अंनतिम सूची जारी कर दी। नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी इस सूची पर आपत्ति करने के लिए सात दिनों का मौका होगा। जिलाधिकारी के पास यह आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इन आपत्तियों को निस्तारित करने के बाद फाइनल सूची अगले सप्ताह जारी होगी। उम्मीद जताई जा रही कि 10 दिसंबर तक चुनावी अधिसूचना जारी हो जाए।
विज्ञापन

अंनतिम सूची में झांसी नगर निगम के 60 वार्डों में 10 वार्ड पिछली बार की तरह इस बार भी अनारक्षित रहेंगे। जबकि वार्ड सेंख्या 20 से 26 तक के वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग को आरक्षित कर दिए गए। यह सभी पिछले वर्ष अलग-अलग वार्डों को आरक्षित किए गए थे। पिछली बार अनुसूचित जाति में आरक्षित पांच सीटें इस दफा अनारक्षित कर दी गईं हैं। इन सीटों में पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर सकेंगे। महिलाओं के खाते में कुल 19 सीटें आई हैं। वहीं, पिछली बार जीतकर सदन में पहुंचे 27 पार्षद इस दफा चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेंगे। अंनतिम आरक्षण सूची ने कई दिग्गजों के चुनावी मंसूबों पर भी पानी फेरा है। कई उम्मीदवार पिछले कई साल से चुनावी तैयारी में जुटे थे लेकिन, उनकी सीट दूसरे वर्ग में आरक्षित हो गई। अब उम्मीदवार आपत्ति दाखिल करने की तैयारी में हैं हालांकि निगम अफसरों का कहना है आपत्तियों के बाद भी अंनतिम सूची में बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग का कहना है कि सभी आपत्तियों की हर बिंदु से जांच के बाद ही उसे निस्तारित किया जाएगा। आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed