फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bloom face from the rain during the day , at night the humid

दिन में बारिश से चेहरे खिले, रात में फिर उमस

Sun, 19 Jun 2016 01:03 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 19 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bloom face from the rain during the day , at night the humid
दिन में बारिश से चेहरे खिले, रात में फिर उमस - फोटो : Amar Ujala
झांसी। शनिवार को इस सीजन की पहली अच्छी बारिश हुई। सुबह उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, शाम होते-होते मौसम की करवट ने मौसम को खुशगवार बना दिया। कुछ देर ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने मौसम का मजा लिया। हालांकि, रात होते-होते उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों की तरह शनिवार की सुबह भी तपिश भरी गर्मी रही। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले आर्द्रता दो प्रतिशत और बढ़कर 78 प्रतिशत तक पहुंच गई। उमस बढ़ी होने के कारण लोग बहुत परेशान रहे। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। दोपहर डेढ़ बजे बादल आसमान में मडराने लगे। शाम चार बजते-बजते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालांकि, शहर के किसी स्थान पर कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। बारिश होते ही सूरज की तपिश कम हो गई। इसके बाद ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगीं। इस कारण शुक्रवार के मुकाबले शनिवार शाम का तापमान पांच डिग्री तक कम हो गया। सीजन की पहली बारिश का लोगों ने मजा भी उठाया। लोग घरों से बाहर निकलकर सैर सपाटा को निकले। देर शाम मार्केट में भी लोगों की भीड़ बढ़ गई। हालांकि, देर रात फिर मौसम ने पलटी मार दी और ठंडी हवाएं रुकने के बाद उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


25 के बाद हो सकती झमाझम बारिश
तपिश भरी गर्मी से लोगों को बारिश ही निजात दिला सकती है। मौसम विभाग 25 के पहले तो हल्की बारिश होने की संभावना जता रहा है। 25 के बाद झमाझम बरसात होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed