फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Block chief created a unique identity for development block Bangra in the entire state: Biharilal Arya

ब्लाॅक प्रमुख ने विकासखंड बंगरा की प्रदेशभर में बनाई अनूठी पहचान : बिहारीलाल आर्य

Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Block chief created a unique identity for development block Bangra in the entire state: Biharilal Arya
बंगरा। ब्लाॅक मुख्यालय बंगरा के सभागार में सोमवार दोपहर के समय क्षेत्र पंचायत स्तरीय ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न की गई जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत ग्राम प्रधानों की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि मेयर बिहारीलाल आर्य मौजूद रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चरणों में नमन करते हुए एवं क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए क्षेत्र पंचायत बैठक का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में करोड़ों की योजनाओं पर प्रस्ताव पास किए गए। वहीं, कई नई कार्य योजनाएं भी सदन में बनाई गईं। जिसमें सदन में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पूर्ण सहमति जताकर कार्य योजनाओं एवं प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की। मुख्य अतिथि महापौर झांसी बिहारीलाल आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की वजह से बुंदेलखंड आधुनिक स्तर पर तेजी से विकास कर रहा है।
विज्ञापन

महापौर बिहारीलाल आर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोकुल प्रसाद बबेले सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनकी याद में जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जाने, सड़क एवं अन्य कई योजनाओं को सेनानियों के नाम पर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मऊरानीपुर के साथियों का सम्मान हर समय और उनके साथ वह 24 घंटे खड़े हैं। महापौर ने ब्लॉक प्रमुख बंगरा इंजी. भारती आर्य सहित विकासखंड बंगरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकासखंड बंगरा की प्रदेश भर में अपनी अनूठी पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख बंगरा इंजी. भारती आर्य ने मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रधानों का सम्मान करते हुए कार्य योजनाओं एवं प्रस्ताव को सदन में पेश करते हुए कई अहम जानकारियां दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में सभी 59 ग्राम पंचायत में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पर लगातार जोर दिया जा रहा है सभी गांव में विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय बनाए जा रहे हैं। अंतिम पायदान के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। भारती आर्य ने कहा कि सभी जगह पानी सोलर टंकी की व्यवस्था प्रत्येक गांव में जगह-जगह की जा रही है और विकास कार्यों में लगातार तेजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने बंगरा में बने कई अन्य सरकारी कार्यालय की जीर्णशीर्ण स्थिति को दुरुस्त करने के लिए सदन में मांग उठाई। जिस पर ब्लॉक प्रमुख और महापौर में तुरंत सहमति जताते हुए जल्द से जल्द सभी प्रमुख कार्यालय को आधुनिक स्तर से बनाए जाने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के राष्ट्रीय प्रमुख पदाधिकारी सुरेश चंद्र बबेले ने कहा की ब्लॉक बंगरा की सभी ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों क्रांतिकारी शहीदों के नाम पर उनकी याद में प्रवेश द्वार सड़के विद्यालय संस्थाएं आदि खोले जाएं। वक्ताओं में ग्राम प्रधान सचींद्र तिवारी सहित ग्राम प्रधान मगरपुर परशुराम कुशवाहा, निमोनी ग्राम प्रधान राजकुमार मिश्रा, चिंटू मिश्रा, मनोज तिवारी, बृजेंद्र चौबे सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने सदन को संबोधित किया।

खास बात

ब्लॉक स्तरीय इस क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के ठेकेदारों अधिकारियों की मनमानी पर कहा कि अधिकांश गांव में जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन डालने के लिए सड़क उखाड़ दी गई थी, जिनकी मरम्मत सही तरीके से नहीं की जा रही है और अब भी अधिकतर गांव में सड़कें बदहाल स्थिति है। खानापूर्ति करके कई सड़कों को अधूरा बनाया गया है। इस पर महापौर बिहारीलाल आर्य सहित मौजूद अधिकारियों ने कहा कि लापरवाह लोगों पर और ठेकेदारों पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इस पर जल्दी ही कठोर कदम उठाए जाएंगे। गांव की सड़कों को जल्द ही दुरुस्त कराए जाने का प्रावधान जल जीवन मिशन योजनाओं में है।

इन गांवों में हुए विकास कार्य
एक अप्रैल से 15 फरवरी तक विकास कार्यों में कुल 3,71,63821 रुपये से अभी तक ब्लॉक स्तरीय ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए गए। जिसमें ब्लॉक बंगरा में चहारदीवारी, सीसी और एपेक्स का निर्माण किया गया। वहीं ग्राम बोंडा, सिलगुआं, देवरी सिंहपुरा, भटा, जावन, रानीपुर, बम्होरी सुहागी, निमोनी, सकरार, उल्दन, पचोरो, ननौरा, कचनेव, मगरपुर सहित सभी प्रमुख ग्राम पंचायत में अपेक्स सड़क, सीसी सड़क, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, प्रतीक्षालय आदि के निर्माण कराए गए तो कई जगह नई कार्य योजनाओं में प्रस्ताव पारित किए गए। वर्ष 2025-2026 की कार्ययोजना पंचम वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग 3,71,15,669 रुपये की नई कार्ययोजना बनाई गई।


ये रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल, अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग विनोद कुमार, अवर अभियंता मनोज सचान, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनम दीक्षित, सीडीपीओ कल्पना सिंह, अनीता गुप्ता, बीडीओ बंगरा विजय जायसवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुशवाहा प्रथम ने किया। क्षेत्र पंचायत की इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed