फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   black fungus: 25 injection mile, aaj fir 100 aaneyege

ब्लैक फंगस: 25 इंजेक्शन मिले, आज फिर 100 आएंगे

Wed, 26 May 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
black fungus: 25 injection mile, aaj fir 100 aaneyege
ब्लैक फंगस: 25 इंजेक्शन मिले, आज फिर 100 आएंगे
विज्ञापन

- शासन से होने लगी इंजेक्शन की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में तेजी से ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर नर्सिंगहोमों तक में रोजाना ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज डॉक्टरों को दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं फ ंगस के इलाज में कारगर माने जाने वाले एंटी फंगल इंजेक्शन भी शासन से मिलने लगे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज को मिले 25 इंजेक्शन एक ही दिन में निपट गए। अब बुधवार को 100 और इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है।

झांसी के मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के अब तक 22 रोगी भर्ती हो चुके हैं। जबकि, निजी अस्पतालों में भर्ती लगभग 20 मरीज इस बीमारी के आ चुके हैं। डॉक्टर एमआरआई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही ब्लैक फंगस है या नहीं इसको तय करते हैं। कई मरीजों का सैंपल बायोप्सी के लिए भी भेजा जाता है। मंगलवार को भर्ती कराए गए चार मरीजों में डायबिटीज पीड़ित रोगी भी शामिल हैं। जबकि, पहले से भर्ती एक मरीज का छोटा ऑपरेशन करके नाक से फंगस को निकाला गया है। वहीं शासन की ओर से एंटी फ ंगल इंजेक्शन की आपूर्ति हो रही है। सोमवार को कॉलेज को 60 इंजेक्शन मिले थे, जो आते ही सभी मरीजों को लगा दिए गए। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि मंगलवार को भी 25 इंजेक्शन आए थे, जो मरीजों को लग गए। उन्होंने बताया कि एक मरीज को रोज छह इंजेक्शन तक लग जाते हैं। बुधवार को भी मेडिकल कॉलेज को लगभग सौ इंजेक्शन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed