फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader beat victim came to give a complaint in police station snatched police mobile

झांसी: थाने में भाजपा नेता की गुंडई, तहरीर देने आए पीड़ित को मारा, सिपाही का छीना मोबाइल, आठ गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 08:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 08:52 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री अमित साहू की परिजन के नाम आंतिया ताल के पास शराब की दुकान है। बीती रात कुछ लोग शराब लेने पहुंचे। इसी दौरान झगड़ा हो गया और तीन लोगों को पीट दिया।

विज्ञापन
BJP leader beat victim came to give a complaint in police station snatched police mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झांसी में पुलिस थाने में शनिवार को भाजपा नेता की गुंडई देखी गई। भाजपा नेता ने थाने में सिपाही का मोबाइल छीना और पीड़िता को चांटा मार दिया। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री अमित साहू की परिजन के नाम आंतिया ताल के पास शराब की दुकान है। बीती रात कुछ लोग शराब लेने पहुंचे। इसी दौरान झगड़ा हो गया और तीन लोगों को पीट दिया। पीड़ित पक्ष के लोग थाने आए और तहरीर लिख रहे थे। इस दौरान अमित साहू चार-पांच गाड़ियों में भरकर अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। 
विज्ञापन


उसने वादी को चांटा मार दिया और वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, दस गाड़ियों के चालान भी काटे गए हैं। अमित साहू फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed