फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP government will be formed again in 2027 due to the organization's strength: Maurya

संगठन की मजबूती से 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार : मौर्य

Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in 2027 due to the organization's strength: Maurya
- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने एक निजी कार्यक्रम में मऊरानीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर खुशहाली व विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण व बूथ स्तर की मजबूती के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, जिला मंत्री मोनू मौर्य, दिनेश राजपूत, मुन्ना कुशवाहा, सुधांशु अवस्थी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर दीपक कुशवाहा, मुन्नी देवी कुशवाहा, मंकू शर्मा, सर्वेश राय, हरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, नरेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed