फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP candidate won with bigger margin than last time

पिछली बार से भी बड़े अंतर से जीते भाजपा प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate won with bigger margin than last time
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का अंतर पिछली बार से भी काफी ज्यादा हो गया है। सदर, बबीना और गरौठा सीट से भाजपा का कोई प्रत्याशी दोगुने तो कोई ढाई गुने अंतर से जीता है। वहीं, हैट्रिक लगाने वाले रवि शर्मा कर हर चुनाव में जीत का दायरा बढ़ा है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में सदर सीट से भाजपा के रवि शर्मा को 1,17,873 वोट मिले थे। जबकि, बसपा के सीताराम कुशवाहा को 62095 मत प्राप्त हुए थे। रवि 55778 वोटों से जीते थे। बबीना सीट से भाजपा के राजीव सिंह पारीछा को 96713 और सपा के यशपाल सिंह यादव को 79876 वोट मिले थे। राजीव 16837 वोट से जीते थे। गरौठा सीट से भाजपा के जवाहर लाल राजपूत को 93,378 और सपा के दीपनारायण सिंह यादव को 77,547 वोट मिले थे। जवाहर ने 15831 मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

इस बार सदर सीट से भाजपा के रवि शर्मा को 148262 और सपा के सीताराम कुशवाहा को 71909 मत प्राप्त हुए। रवि 76353 वोटों से जीते। बबीना से भाजपा के राजीव सिंह पारीछा को 118343 और सपा के यशपाल सिंह यादव को 73814 वोट मिले। राजीव 44529 मतों से जीते। गरौठा विधानसभा सीट से जवाहर लाल राजपूत को 114059 और सपा के दीपनारायण सिंह यादव को 80397 वोट मिले। जवाहर ने 33662 वोटों से जीत दर्ज की। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जीत की हैट्रिक लगाने वाले रवि की पिछली बार से भी बड़ी जीत हुई है। झांसी जिले में उनकी जीत का अंतर सबसे ज्यादा है। जबकि, जवाहर ने पिछली बार से दोगुने तो राजीव ने ढाई गुने से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed