फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP booth president dies under mysterious circumstances in Jhansi

झांसी में BJP नेता की मौत: दिन में मतदान... रात को घर में खाया खाना, सुबह मिला शव; पत्नी पर शक

Tue, 21 May 2024 03:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 May 2024 03:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में  भाजपा के बूथ अध्यक्ष की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते दिन मतदान के बाद घर आया था और इसके बाद रात को घर में खाना खाया था।

विज्ञापन
BJP booth president dies under mysterious circumstances in Jhansi
भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्सा थाना के छत्तपुर गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मतदान कराने के बाद लौट कर घर आया। यहां परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद सोने चला गया। सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसका शव मिलने से परिवार में रोना पीटना मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


छत्तपुर गांव निवासी प्रमोद प्रजापति (32) पुत्र कुंवर राज भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। सोमवार को मतदान के दौरान वह दिन भर अपने बूथ पर था। शाम को घर पहुंचा और अपने भाई कालीचरण से रात नौ बजे तक चुनाव को लेकर बात करता रहा।
विज्ञापन


रात में खाना खाकर वह सो गया। साथ में पत्नी सपना भी उसी कमरे में सो गई। गर्मी अधिक होने से वह दरवाजे के किनारे सो गया। मंगलवार सुबह वह मृत मिला। सूचना पर रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बड़े भाई कालीचरण का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। पत्नी कल ही वापस ससुराल आई थी। परिजनों ने पत्नी पर ही आशंका जाहिर की है। पुलिस के मुताबिक,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed