फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Birth-death certificates are not being made on time in Municipal Corporation

नगर निगम में समय पर नहीं बनाए जा रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 02 Jun 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Birth-death certificates are not being made on time in Municipal Corporation
झांसी। तय समय सीमा के भीतर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं करने पर आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों से भी शिकायतों का कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जन्म अथवा मृत्यु होने पर 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम में आवेदन किया जाता है। लेकिन तय समय सीमा गुजर जाने के बाद भी आवेदक को नगर मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना अनिवार्य होता है। नियमानुसार आवेदन करने के 45 दिन के भीतर आवेदक को प्रमाण-पत्र को जारी किया जाता है। लेकिन नगर निगम कर्मचारियों की मनमानी का आलम यह है कि आवेदन करने के कई कई महीने बीत जाने के बाद भी प्रमाण-पत्रों को जारी नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते लोग नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं। आवेदकों के मुताबिक अधिकारियों से कई बार शिकायतें भी की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। जिसका खमियाजा आवेदकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि समस्त कर्मचारियों को समय पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत ही कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed