{"_id":"5b144a8f4f1c1ba36e8b6128","slug":"bipach-ne-gtbandn-nhi-tagh-bandn-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष ने गठबंधन नहीं ठगबंधन किया: साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष ने गठबंधन नहीं ठगबंधन किया: साक्षी महाराज
amarujala
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
bjp, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सारे चोर एक साथ हो रहे हैं। ये गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। वह जिले के सकरार में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के समापन पर सकरार जाने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे से समूचा विपक्ष बौखला गया है। बिना सूझबूझ के गठबंधन किया जा रहा है। न कोई नीति है, न ही कोई नेता। चोर-चोर, मौसेरे भाई कहावत सुनाते हुए बोले कि सारे चोर अब एक हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मिली हार पर बोले कि भाजपा का जनाधार खिसका नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य प्रदेश में अवैध वोटर बनाने के आरोप पर साक्षी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरोप लगाती रहती है।
कांग्रेस आरोप लगाने के बजाए सिद्ध करके दिखाए। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे सीजफायर पर बोले कि उधर से फायरिंग हुई तो हमने भी आतंकवादियों को ढेर किया है। मोदी सरकार को बधाई देनी चाहिए कि आतंकवादी ताज तक तो नहीं आ पा रहे हैं। उन्हें बार्डर पर ही ढेर किया जा रहा है। जिस श्रीनगर के लाल कोट पर तिरंगा फहराने के लाले पड़े थे, वहां हम तिरंगा यात्रा लेकर गए। अब आतंकवादियों की कमर टूट चुकी है।