{"_id":"60bfc83f8ebc3eb4e64512c8","slug":"bina-pariksh-diye-hi-madarso-ke-1100-bidhartiyo-ko-mikega-agli-kaksh-me-prvesh-jhansi-news-jhs1966727147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा दिए ही मदरसों के 1100 विद्यार्थियों को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परीक्षा दिए ही मदरसों के 1100 विद्यार्थियों को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
विज्ञापन

झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को निरस्त करने की घोषणा की है। इससे जिले के मदरसों में पढ़ने वाले लगभग 1100 विद्यार्थी को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
जिले में पांच सरकारी और 12 मान्यता प्राप्त मदरसों को मिलाकर कुल 16 मदरसे संचालित किए जाते हैं। इन मदरसों में मुंशी, मौलवी (समकक्ष 10) व आलिम (समकक्ष 12) की परीक्षा देेने वाले विद्यार्थियों संख्या लगभग 1100 है। जिसमें लगभग 600 विद्यार्थी मुंशी व मौलवी और आलिम में लगभग 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकार द्वारा परीक्षाएं निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद मदरसों के विद्यार्थियाें को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। वहीं प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित मान्यता और अनुदानित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में तहतानिया व फौकानिया (कक्षा एक से आठ) तक के छात्र-छात्राओं को भी अगली कक्षा में कक्षोन्नत किया जाएगा।
इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को रद्द करने की सिर्फ सूचना ही प्राप्त हुई है। कोई भी लिखित सरकारी आदेश अभी नहीं आया है। सरकारी आदेश के अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।