फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding youths stole the money of an old man

Jhansi News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग की रकम उड़ाई

Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youths stole the money of an old man
बरूआसागर। मोहल्ला खांदी निवासी कुंवरलाल साहू ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह अपने घर से दुकान का सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में काले रंग की बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। उन्होंने कहा कि चाचा बाइक पर बैठो, आपको अपनी दुकान दिखा दें और आप अब हमारी दुकान से ही सामान लिया करो। बुजुर्ग ने बताया कि युवकों की बातों में आकर वह उनके साथ बाइक पर बैठ गया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने उनकी जेब से सात हजार रूपये, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेन कार्ड निकाल लिया। इसके बाद वे उसे स्टेशन रोड पर छोड़कर भाग गए। रास्ते के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी युवक नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed