{"_id":"62768cf0468e41461d4ae5b4","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-newlyweds-couple-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नवविवाहित जोड़े पर तमंचा तान बदमाशों ने की लूटपाट, दूसरे राज्य का मामला बता पुलिस ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नवविवाहित जोड़े पर तमंचा तान बदमाशों ने की लूटपाट, दूसरे राज्य का मामला बता पुलिस ने झाड़ा पल्ला
Sat, 07 May 2022 08:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 May 2022 08:45 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में निवाड़ी के मोहनपुरा निवासी जीतू श्रीवास शनिवार को पत्नी आराधना के साथ बरुआसागर में खरीदारी करने आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से गहने लूट लिए। इसके बाद पुलिस के यूपी-एमपी सीमा विवाद के चलते दंपती भटकते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरुआसागर में जारबो के पास दंपती से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश गहने लूटकर फरार हो गए। दंपती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसे मध्य प्रदेश का मामला बताते हुए वापस लौट आई। बरुआसागर थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने पीड़ित दंपती को निवाड़ी का मामला बताते हुए लौटा दिया। पूरे दिन दंपती दोनों थानों के बीच चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के निवाड़ी के मोहनपुरा निवासी जीतू श्रीवास शनिवार को पत्नी आराधना के साथ बरुआसागर में खरीदारी करने आ रहा था। पिछले महीने ही दोनों की शादी हुई थी। शनिवार को पहली बार जीतू पत्नी को खरीददारी कराने निकला था। जीतू के मुताबिक जैसे ही वह लोग घुघुवा से जरबों की ओर बढ़े, रईस के क्रेशर के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पीछे बैठे बदमाश ने आराधना के ऊपर तमंचा तान दिया और उसके गले से हार, मंगलसूत्र, कान के झुमके समेत अन्य जेवर उतरवा लिए। जेवरात लूटकर बदमाश बरुआसागर के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन
दंपती के शोर मचाने पर राहगीर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई लेकिन, जांच-पड़ताल के बाद निवाड़ी थाने का मामला बताते हुए पुलिस लौट आई। निवाड़ी पुलिस से भी जीतू ने शिकायत की। निवाड़ी पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची। काफी इंतजार के बाद शिकायत लेकर जीतू बरुआसागर थाने पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे निवाड़ी थाने भेज दिया। बरुआसागर थाना प्रभारी राजेंद्र रावत का कहना है कि वारदात मध्य प्रदेश की सीमा के भीतर हुई है। उधर, निवाड़ी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। देर रात तक किसी भी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन