फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riding miscreants looted jewelry from the couple by using a gun in broad daylight

दिन दहाड़े तमंचा लगाकर बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से लूटे गहने

Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted jewelry from the couple by using a gun in broad daylight
झांसी। बरुआसागर में जारबो के पास दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश एक दंपती से गहने लूटकर फरार हो गए। दंपती की सूचना के बाद बरुआसागर पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन, इसे मध्य प्रदेश की मामला बताते हुए वापस लौट आई। बरुआसागर थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने पीड़ित दंपती को निवाड़ी का मामला बताते हुए बैरंग लौटा दिया। पूरे दिन दंपती दोनों थानों के बीच चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के निवाड़ी के मोहनपुरा निवासी जीतू श्रीवास शनिवार को पत्नी आराधना के साथ बरुआसागर में खरीददारी करने आ रहे थे। पिछले महीने ही दोनों की शादी हुई थी। जीतू के मुताबिक जैसे ही वह लोग घुघुवा से जरबों की ओर बढ़े, रईस के क्रेशर के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पीछे बैठे बदमाश ने आराधना के ऊपर तमंचा तान दिया और उसके गले से हार, मंगलसूत्र, कान के झुमके समेत अन्य जेवरात उतरवा लिए। जेवरात लूटकर बदमाश बरुआसागर के रास्ते आगे भाग निकले।
विज्ञापन

शोर मचाने पर राहगीर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में बरुआसागर पुलिस पहुंच गई लेकिन, जांच-पड़ताल के बाद निवाड़ी थाने का मामला बताते हुए पुलिस लौट आई। निवाड़ी पुलिस से भी जीतू ने शिकायत की। निवाड़ी पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची। इंतजार के बाद शिकायत लेकर जीतू बरुआसागर थाने पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे निवाड़ी थाने भेज दिया। बरुआसागर थाना प्रभारी राजेंद्र रावत का कहना है कि वारदात मध्य प्रदेश की सीमा के भीतर हुई है। उधर, निवाड़ी कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। देर-रात तक किसी भी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed