फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike riders crushed by a dumper in Month, one dead, another injured

Jhansi News: मोंठ में बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 08 Aug 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riders crushed by a dumper in Month, one dead, another injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/मोंठ। मोंठ थाना क्षेत्र के अमरा बस स्टैंड के पास बुधवार रात करीब 10:30 बजे बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक के परिजन ने बताया कि करीब छह साल पहले उसी जगह पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बड़े भाई की मौत हुई थी।

परिजन ने बताया गांव अमरा निवासी संदीप अहिरवार (30) और इंदर (35) बुधवार देर शाम खेत पर काम करने गए थे। रात करीब 10:30 बजे दोनों खेत से घर लौट रहे थे। अमरा के बस स्टैंड के पास कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दूर छिटककर गिरे। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजन ने बताया कि करीब छह साल पहले संदीप के बड़े भाई संजू की इसी स्थान पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वह बड़े भाई की दो संतान और पत्नी को भरण-पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। डंपर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed