{"_id":"681bb61831bc6cd74d0df866","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-car-jhansi-news-c-168-1-mrn1002-101916-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर /खिलारा। झांसी-खजुराहो हाईवे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम कदौरा निवासी बाबूलाल का पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा (40) मंगलवार की रात मऊरानीपुर से खरीदारी कर अपने घर ग्राम कदौरा जा रहा था। रात तकरीबन आठ बजे वह बसरिया मजार के पास पहुंचा। इसी दरम्यान पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन उसे मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि मृतक की दो संतानें हैं। बेटी इंटरमीडिए और बेटी हाईस्कूल में अध्ययनरत है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।