{"_id":"5f6513438ebc3e982614321a","slug":"bike-chori-jhansi-news-jhs1766056157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट पहनकर मेडिकल कॉलेज से चुरा ले गए बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट पहनकर मेडिकल कॉलेज से चुरा ले गए बाइक
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग से एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। खास बात ये है कि जिस जगह से बाइक चोरी हुई, वहीं पर दो पीपीई किट भी पड़ी हुई थीं। जबकि, विभाग में पीपीई किट का कोई काम नहीं होता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर पीपीई किट पहनकर बाइक चोरी करने आए थे।
मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग सुनसान क्षेत्र में पड़ता है। यहां पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है, जो मरीज जांच कराने के लिए आते हैं वो विभाग के अंदर रहते हैं। विभाग के बाहर डॉक्टरों और कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। शुक्रवार को विभाग के बाहर से कर्मचारी वेद श्रीवास्तव की बाइक चोरी हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को दिए प्रार्थनापत्र में वेद ने बताया कि एमआरआई भवन के सीटी स्कैन में उनकी ड्यूटी लगी थी। शाम चार बजे वह गाड़ी खड़ी करके चाय पीने के लिए कैंटीन चले गए। चालीस मिनट बाद जब वह लौटकर आए तो बाइक वहां नहीं थी। वेद ने बताया कि जिस स्थान पर उसकी बाइक रखी हुई थी, उसी जगह पर दो पीपीई किट भी पड़ी थीं। उसने आशंका जताई कि चोर पीपीई किट पहनकर बाइक चुराने आए थे। वहीं, इस मामले में सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चोरों की पहचान की कोशिश की जाएगी।
कॉलेज या फिर बाहर का है चोर
अगर चोर पीपीई किट पहनकर आए थे, तो बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इन्होंने किसी दुकान से पीपीई किट खरीदी थी या फिर मेडिकल कॉलेज का ही कोई कर्मचारी ने इस घटना को अंजाम दिया है।