फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   big traffic jam in city market

जाम से जूझ रहे महानगर के बाजार

Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
big traffic jam in city market
big traffic jam in city market
झांसी। महानगर के बाजारों में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। प्रमुख स्थानों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। गाड़ी तो दूर की बात, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल बना रहता है। इसमें सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदम लंबे समय तक ठहर नहीं पाते हैं। कुछ दिनों बाद हालात जस के तस हो जाते है। पुलिस - प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के स्थायी ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर स्मार्ट सिटी की ओर आगे बढ़ रहा है। नगर की दशा सुधारने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं तैयार कर ली गईं हैं। लेकिन, इसमें भी महानगर के बाजारों की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कोई योजना नजर नहीं आ रही है। मानिक चौक, बड़ाबाजार, सुभाष गंज, सीपरी बाजार में दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इन दिनों शादियों के सीजन में खरीदारों की भीड़ अधिक होने की वजह से समस्या और भी विकराल हो जाती है। समस्या के समाधान के लिए कई बार वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई, परंतु ये चंद दिनों बाद ही दम तोड़ गई। उस पर बाजारों में सड़कों तक पसरे अतिक्रमण की वजह से पहले से सिकुड़ी सड़कें और भी संकरी हो जाती हैं। वहीं, पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से बाजारों में गाड़ियों की रेलमपेल मची रहती है, जो जाम की प्रमुख वजह बनती है।
विज्ञापन

बाजारों की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी उपाय किए जाने चाहिए। जगह - जगह पुलिस की तैनाती कर व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए।
- निर्देश द्विवेदी, अधिवक्ता
बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए। पटरी दुकानदारों महानगर में अलग स्थान दिया जाना चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
- राजेंद्र वर्मा, शिक्षक
दिन में मानिक चौक, बड़ा बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल होता है। बहुत परेशानी होती है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- सीमा
देश के अन्य महानगरों की तर्ज पर नगर के बाजारों की यातायात व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
- अनीता
बाजारों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर आसानी से जाम की समस्या का समाधान किया जा सकता है। बशर्ते ये सख्ती के साथ लागू की जाए।
- जितेंद्र पुंशी, कारोबारी
यातायात व्यवस्था बनाने के लिए व्यापारियों को भी आगे आना चाहिए। खासतौर पर सभी व्यापारी अपना सामान दुकान के बाहर न रखें, इससे भी काफी सुधार होगा।
- विनोद साहू, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed