फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Big game in vehicle allowance: Railway officers and employees replaced scooter with taxi fare

वाहन भत्ते में बड़ा खेल: रेल अफसरों और कर्मचारियों ने स्कूटर की जगह लिया टैक्सी का किराया

Tue, 14 Dec 2021 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Big game in vehicle allowance: Railway officers and employees replaced scooter with taxi fare
झांसी। मंडल के रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने वाहन भत्ते के नाम पर बड़ा गोलमाल कर दिया। विजिट के लिए बस या स्कूटर इनके लिए मान्य है लेकिन इन्होंने भुगतान के लिए टैक्सी के बिल लगा दिए। इतना ही नहीं पेमेंट भी ले लिया। जांच में यह मामला उजागर होने के बाद अब वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे रेलवे कर्मियों की संख्या 100 से भी अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप बी (अधिकारी) और ग्रुप सी (कर्मचारी) सेवकों को आसपास की स्थानीय सरकारी यात्राओं के लिए प्रतिपूर्ति भत्ता (वाहन) देता है। इसी तरह ग्रुप ए के अफसरों को टैक्सी उपयोग करने की पात्रता है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के सेवकों को 12 रुपये प्रति किलोमीटर, ग्रुप ए के सेवकों को 24 रुपये प्रति किलोमीटर भत्ता मिलता है।
विज्ञापन

मगर झांसी मंडल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस भत्ते के नाम पर जमकर जेब भरीं। जांच के दौरान पाया गया है कि कुछ रेल सेवकों जिनकी पात्रता टैक्सी की नहीं है, उन्होंने 12 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह 24 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान लिया। अफसरों ने भी आंखें मूंदकर वाहन भत्ते के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया। इस मामले को लेकर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने अधिक भुगतान लेने वाले अधिकारी और कर्मचारियों से वसूली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed