फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bidi bussinessman teenage daughter killed

गुरसराय में बीड़ी कारोबारी की बेटी की घर में हत्या

Fri, 27 Aug 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
bidi bussinessman teenage daughter killed
bidi bussinessman teenage daughter killed - फोटो : DEHAT
गुरसराय में बीड़ी कारोबारी की बेटी की घर में हत्या
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। बुधवार को गुरसराय थाने के कटरा मोहल्ला निवासी एक बीड़ी कारोबारी की तेरह वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। किशोरी घर में अकेली थी। पिता मऊरानीपुर गए थे, जबकि मां मायके में है। घर में रखा सभी सामान जस का तस रखा था। परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।
कटरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास बीड़ी कारोबारी अमित शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास एक कंपनी की बीड़ी की एजेंसी है। अमित की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी की तबीयत खराब होने से वह इन दिनों कालपी अपने मायके गई हुई हैं। घर में इकलौती पुत्री खुशी (14) थी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वह कारोबार के सिलसिले में मऊरानीपुर गए हुए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौटे लेकिन, खुशी कहीं नजर नहीं आई। तलाश करने पर बेटी कमरे में पलंग के नीचे अचेत मिली। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। गुरसराय इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी शिवहरि मीना, एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ कारोबारी के आवास पर पहुंचे। एसएसपी ने करीब एक घंटे आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर को मऊरानीपुर में खुशी का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मऊरानीपुर श्मशानघाट पहुंचकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के समय अमित के परिवार के लोग वहां मौजूद थे।

किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी बहुत साफ नहीं है। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। किशोरी की तीन पसलियां टूटी पाई गई हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। शिवहरि मीना
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed