फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida accounts will be opened in three more villages, bank accounts will start next week

Jhansi News: तीन और गांवों में खुलेगा बीडा का खाता, अगले सप्ताह शुरू होंगे बैनामे

Sat, 09 Mar 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bida accounts will be opened in three more villages, bank accounts will start next week
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अगले सप्ताह किल्चवारा खुर्द, रमपुरा व गुढ़ा की जमीनें भी ली जाने लगेंगी। इसके लिए इन तीनों गांवों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जबकि, वर्तमान में तीन गांवों की जमीनों के ही बैनामे हो रहे हैं, तीन और गांव बढ़ने से जमीन लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में औद्योगिक शहर बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन पर बसाया जा रहा है। जमीन लेने की शुरुआत आठ फरवरी को ग्राम सारमऊ से हुई थी। इसके बाद अंबावाय और ढिकौली की जमीनों के बैनामे शुरू हुए थे। अब तक इन तीनों गांवों के जमीनों के 216 बैनामे हो चुके हैं, जिसके जरिये 225 हेक्टेअर जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है। लेकिन, अब जमीन लेने की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने वाली है। अगले सप्ताह से ग्राम किल्चवारा खुर्द, रमपुरा व गुढ़ा की जमीनों के बैनामे किए जाने लगेंगे। इन तीनों गांवों में राजस्व विभाग की ओर से सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है, जिसके जरिये ली जाने वाली जमीनें व उन पर स्थित परिसंपत्तियां कुएं, पेड़, नलकूप, निर्माण आदि का ब्योरा इकट्ठा कर लिया गया है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि किल्चवारा खुर्द, रमपुरा व गुढ़ा की जमीनों के बैनामे शुरू होने से बीडा के पक्ष में जमीन लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। अगले सप्ताह इन तीनों गांवों की जमीनों के बैनामे होने लगेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

0000000
निबंधन विभाग का खूब भर रहा खजाना
बीडा के लिए हो रहे बैनामों से निबंधन विभाग को खूब राजस्व हासिल हो रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीडा के लिए अब तक हुए 216 बैनामों से 16 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी मिल चुकी है। जबकि, 2.37 करोड़ रुपये का निबंधन शुल्क हासिल हुआ है। निबंधन विभाग को बीडा के सभी बैनामो से लगभग एक अरब रुपये राजस्व हासिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed