फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhoomi Pujan for construction of overbridge at Gwalior Road railway crossing today

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन आज

Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for construction of overbridge at Gwalior Road railway crossing today
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण के लिए 30 दिसंबर की दोपहर तीन बजे भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दोनों तरफ पौने चार-चार मीटर की सर्विस रोड वाहनों के निकलने के लिए बनाई जाएगी। इसके लिए सिद्देश्वर मार्ग पर दोनों तरफ के फुटपाथ तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रदेश शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया। ओवरब्रिज का निर्माण 102 करोड़ में होना है, जिसमें एक करोड़ रुपये शुरुआती काम के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। ओवरब्रिज निर्माण में कम से कम तीन साल का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सेतु निगम के कर्मचारी टोटल स्टेशन मशीन से अलग- अलग स्थानों पर नापजोख करते रहे। साथ ही 30 दिसंबर की दोपहर तीन बजे होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए सहायक अभियंता आरके रावत, अवर अभियंता शिवकुमार स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्रॉसिंग से सिद्देश्वर मंदिर मार्ग की तरफ पुल शुभ आशीर्वाद गार्डन के मुख्य द्वार के ठीक सामने उतरेगा। उस स्थान पर निशान बना दिया गया है। नापजोख कर ड्राइंग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ड्राइंग तैयार होते ही जनवरी अंत से निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed