फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhojla mandi will makes modern

नवीन भोजला मंडी को बनाया जाएगा आधुनिक

Sat, 15 Feb 2020 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
bhojla mandi will makes modern
bhojla mandi will makes modern
झांसी। प्रदेश की 29 मंडियों को शासन आधुनिक बनाने जा रहा है। इसमें झांसी की नवीन भोजला मंडी भी शामिल है। यहां पर वाटर एटीएम लगाया जाएगा। साथ ही, हाई मास्ट लाइटें भी लगेंगी। व्यापारियों व ग्राहकों के लिए तमाम सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

नवीन भोजला मंडी में नवंबर में गल्ला मंडी को शिफ्ट किया जा चुका है। 124 दुकानें में 103 लॉटरी और 15 नीलामी से दी गई हैं। अभी सब्जी और फल मंडी शिफ्ट होनी बाकी है। इसके लिए 100 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत होना बाकी है। मंडी में पहले से काफी सुविधाएं हैं लेकिन अब शासन ने इसे आधुनिक बनाने का फैसला लिया गया है। लखनऊ में हुई बैठक में शासन ने नवीन भोजला मंडी में छह सेमी हाई मास्ट लाइटें लगवाने, एक वाटर एटीएम लगवाने, दुकानें के आगे नालियां बनवाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा आधुनिक मंडी कार्यालय भी बनेगा। इसमें कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर सरकारी बैंक भी खुलेगी। खास बात ये है कि मंडी में टिकर बोर्ड लगेंगे, जिसमें हर चीज के भाव दिखाई देते रहेंगे। शासन ने मंडी प्रशासन की ओर से 400 दुकानों के निर्माण कराने के प्रस्ताव पर अगली बैठक में चर्चा करने के लिए कहा है। बैठक में उप निदेशक मंडी सीपी तिवारी, मंडी सचिव पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed