{"_id":"68c1673bb58a2a354000f168","slug":"bhojla-firing-incident-combing-in-the-forests-of-mp-jcb-taken-home-and-returned-later-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजला गोलीकांड: एमपी के जंगलों में कांबिंग, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घर लेकर गए जेसीबी बाद में लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला गोलीकांड: एमपी के जंगलों में कांबिंग, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घर लेकर गए जेसीबी बाद में लौटाई
Wed, 10 Sep 2025 05:25 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:25 PM IST
सार
करीब दो घंटे तक जेसीबी खड़ी रही। अंदेशा जताया जाने लगा कि आरोपियों के मकान जमींदोज होंगे, लेकिन दो घंटे बाद जेसीबी वहां से लौट आई।
विज्ञापन
भोजला में पुलिस का डेरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरविंद यादव हत्याकांड में नामजद दस आरोपियों में पुलिस चौबीस घंटे बाद भी किसी का सुराग नहीं जुटा सकी। मंगलवार दोपहर में पुलिस टीम आरोपियों के भोजला गांव स्थित घर के पास जेसीबी के साथ जा पहुंची। आसपास के लोगों का कहना है कि करीब दो घंटे तक जेसीबी खड़ी रही। अंदेशा जताया जाने लगा कि आरोपियों के मकान जमींदोज होंगे, लेकिन दो घंटे बाद जेसीबी वहां से लौट आई।
मंगलवार शाम पुलिस फिर जेसीबी लेकर गांव पहुंची। जेसीबी के आने से पूरे गांव में देर-रात तक हलचल मची रही। आरोपियों को धर-पकड़ के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमें मंगलवार को भी दबिश देती रहीं। पुलिस को मालूम चला कि वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश की ओर भाग निकले। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव की लोकेशन भी मध्य प्रदेश में मिली।
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने झांसी से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों में घंटों कांबिंग की। इसके बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस की टीम दतिया में कोर्ट के आसपास भी तैनात की गई थी। पुलिस को मुख्य आरोपी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का डर सता रहा है, हालांकि मंगलवार को आरोपी कचहरी नहीं पहुंचा। भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की सोमवार दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व ग्राम प्रधान रिंकू यादव, अनिल यादव, मिथुन, अजीत, कुल्लू उर्फ अशोक, राहुल, कैलाश, कल्लू उर्फ अमित, संजय एवं सुरेश को तलाश रही है।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ क्राइम अरीबा नोमान का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है।