फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhamashah award night programe

भामाशाह अवार्ड नाइट का आयोजन

Wed, 25 Sep 2019 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
bhamashah award night programe
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से स्थानीय विवाह घर में भामाशाह अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन हुआ। इसमें उद्योग, व्यापार, राजनीति, संगीत, चिकित्सा, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सक्रिय छह दिग्गजों को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक आयोजन भी हुये।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में हुए रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विशिष्ट अतिथियों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री विजय प्रकाश जैन, महिला व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सेठी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने शासन से मांग की कि उत्तर प्रदेश में भी भामाशाह अवार्ड व्यापारियों को दिया जाए। उनकी जयंती पर अवकाश घोषित किया जाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने व्यापारियों एवं जनता के मध्य कार्य कर व्यापारियों का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में पुअर थियेटर के कलाकारों ने राम चरित मानस में वर्णित श्री रामेश्वरम की पूजा का श्रीराम, लक्ष्मण, सीता जी, रावण के स्वरूप धारण कर मोहक मंचन किया। इसके अलावा रेव्यूलूशन डांस एकेडमी के कलाकारों ने गीत संगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों ने डा. राकेश त्रिपाठी, अनिल बड़ौनिया, राजकुमार पिपरसानिया, समीर भालेराव, चंद्र प्रकाश नैनवानी को भामाशाह अवार्ड प्रदान किया। राजकुमार पिपरसानिया का अवार्ड उनकी पत्नी वंदना ने लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, अनुराधा शर्मा, प्रमोद मित्तल, अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठैल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, अशोक बंसल, प्रो. एसआर गुप्ता, डा. जितेंद्र अग्रवाल, आनंद मिश्रा, अपर्णा दुबे, शालिनी गुरुबख्शानी, शिवाली अग्रवाल, अजीत राय, आशीष सक्सेना, दीपक अग्रवाल, सजल जैन, अशोक जैसवानी, अवध गेड़ा, राजकुमार बसरानी, कुलदीप सिंह दांगी, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ ने किया और आभार कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed