फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhajan start in train

Jhansi News: ट्रेन में भजन सुनते हुए आस्था के केंद्रों पर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Tue, 10 Jan 2023 10:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bhajan start in train
झांसी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा के केंद्रों तक का सफर और सुगम बनाने जा रहा है। इसके लिए निगम ने दो ट्रेनें खरीदने की तैयारी कर ली है। मार्च माह से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। भारत दर्शन ट्रेनों के मुकाबले इन गाड़ियों में ज्यादा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन किया जाता था। इनका संचालन बंद कर दिया गया है। इनके स्थान पर अब भारत गौरव ट्रेनें लाई जा रही हैं। खास बात यह है कि 24 करोड़ रुपये की लागत से आईआरसीटीसी इन ट्रेनों को खुद खरीदने जा रहा है। दोनों गाड़ियां पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट द्वारा बनाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

खुद की गाड़ी होने की वजह से आईआरसीटीसी को रेलवे को कई तरह के शुल्क नहीं देने होंगे। इससे भारत गौरव ट्रेनों का किराया भारत दर्शन ट्रेनों के मुकाबले कम होने की भी संभावना जताई जा रही हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन ट्रेनों का 10 दिन का प्रति व्यक्ति किराया 16,000 रुपये लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी होंगी सहूलियतें
झांसी। आईआरसीटीसी की नई ट्रेनों में पूजा-पाठ के लिए अलग से प्लेटफार्म बनाया जाएगा। हर कोच में भजन सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा ट्रेन में डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ भी होगा। इन गाड़ियों में सेकेंड व थर्ड एसी के कोच भी होंगे। शौचालय में शॉवर की सुविधा मिलेगी। साथ ही वेस्टर्न टॉयलेट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसमें आरामदायक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों को ठहरने के लिए धर्मशाला की जगह होटलों का इंतजाम किया जाएगा।

निगम अपनी दो ट्रेनें बनवा रहा है। इनका निर्माण यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यह गाड़ियां अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगी। जल्द गाड़ियां पटरी पर आ जाएंगी।
- अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक- आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed