फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa's speed slowed down, seven gates of Matatila dam closed

Jhansi News: बेतवा की रफ्तार थमी, माताटीला बांध के सात गेट बंद

Sat, 02 Aug 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Betwa's speed slowed down, seven gates of Matatila dam closed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। तीन दिन से उफनाई बेतवा की रफ्तार में शुक्रवार को कमी आई। अभी तक राजघाट, माताटीला बांध से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। बेतवा के बहाव में कमी आने से शुक्रवार शाम तक 53 हजार क्यूसेक पानी ही माताटीला से छोड़ा जा रहा था। बहाव में नरमी आने से बांध के 22 में सात गेट बंद कर दिए गए। अब चार फीट ऊंचाई पर 15 गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है, हालांकि सामान्य के मुकाबले यह पानी अभी भी अधिक है।
इस वजह से पारीछा एवं सुकुवां-ढुकुवां में तेज बहाव रहा। शुक्रवार को सुकुवां-ढुकुवां से 64 हजार क्यूसेक, जबकि पारीछा से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिशासी अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक पानी में बहाव कम होने के बावजूद अगले एक सप्ताह तक बेतवा में रफ्तार बनी रहेगी। भोपाल समेत बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में बारिश होने पर बहाव में तेजी आ सकती है। इसको देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। बुंदेलखंड के बांधों से छोड़ा जा रहा पानी कुछ दिनों में ही यमुना के जरिये प्रयागराज में पहुंचकर रौद्र रूप दिखाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
बेतवा किनारे के गांवों में कराई गई मुनादी
बेतवा नदी में लगातार हो रहे बहाव को देखते हुए उसके किनारे बसे गांवों में सुरक्षा को लेकर मुनादी कराई गई। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के मुताबिक ग्राम प्रधान, ग्राम निगरानी समिति, लेखपाल, सचिव सहित अन्य सभी पक्षों को सतर्क कर दिया गया है। नदी के जल स्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। नदी के किनारे बनाए गए गो-आश्रय स्थलों पर खास तौर से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे गांव में गोताखोर एवं नाव की व्यवस्था भी कराने को कहा है। टापू जैसे स्थानों पर जाने को लेकर सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed