फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Benefit of public welfare schemes being given to street vendors from PM Svanidhi

पीएम स्वनिधि से स्ट्रीट वेंडरों को दिया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Benefit of public welfare schemes being given to street vendors from PM Svanidhi
झांसी। कोरोना काल में नुकसान झेल चुके ठेले और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सरकार द्वारा खास सौगात दी गई है। अब उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ऋण देने के साथ ही केंद्र व राज्य की आठ योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके तहत स्वनिधि योजना के लिए आवेदन करने वाले स्ट्रीट वेंडरों और रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को दस हजार रुपये के साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एनएफएसए पोर्टेबिलिटी बेनिफिट्स-वन नेशन वन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ ही ओबीसीडब्लू योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। स्वनिधि के योजना के लिए आवेदन करते ही नगरीय विकास अधिकरण द्वारा वेंडरों की प्रोफाइल को तैयार किया जाता है। प्रोफाइल के माध्यम से ही अन्य योजनाओं को लाभ दिलाया जाता है।
विज्ञापन

स्वनिधि के लाभार्थियों को दस से बीस हजार का ऋण देने के साथ ही अन्य आठ जनकल्याणकारी योजनाओं से लिंक किया जा रहा है। जिससे की उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी आसानी से दिलाया जा सके। योजनाओं का लाभ लेने के लिए शहरी आजीविका मिशन कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद हारिस सिद्दीकी, शहर मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed