फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beldar dead for raw drink

कच्ची शराब पीने से बेलदार की मौत

Sun, 22 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Beldar dead for raw drink
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में बिक रही कच्ची शराब अधिक मात्रा में पीने से एक बेलदार की हालत बिगड़ गई। अधिक नशा होने से वह कई घंटे मंदिर के पास पडे़ रहे। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां शनिवार की शाम बेलदार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी रामबाबू तिवारी का पुत्र राहुल तिवारी (30) बेलदारी करता था। शुक्रवार दोपहर वह उनाव गेट स्थित एकता कॉलोनी पहुंचे। यहां इलाके में बिक रही कच्ची शराब खरीदकर पी ली। अत्यधिक मात्रा में कच्ची शराब पीने से उनकी हालत बिगड़ गई। एक मंदिर के पास गिरकर वह बेहोश हो गए। खबर मिलते ही रामराजा स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार की शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, कागजी कार्रवाई न होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

महानगर में जगह-जगह बिक रही कच्ची शराब
महानगर के कई मोहल्लों में धड़ल्ले से कच्ची शराब बिक रही है। एसएसपी के आदेश के बाद भी कच्ची शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाम के समय शहर के कई पॉश इलाके के पास खुले मैदान में महिलाएं शराब बेचती नजर आती हैं। शिकायतों के बाद अब तक कच्ची कारोबार बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed